New Year Lockdown in Bihar, 2022 के शुरुआत से ही बिहार में लॉकडाउन, कब होगा सम्पूर्ण लॉकडाउन, कोरोना नियमों पर शख्त प्रतिबन्ध लागू, क्या बिहार के आलावा भी अन्य राज्यों में भी हो सकता है लॉकडाउन
फ्रेंड्स, गृह विभाग, बिहार सरकार द्वारा 28 दिसम्बर को जारी आदेश के अनुसार दिनांक 31-12-2021 से लेकर 02-01-2021 तक सभी पार्क एवं उद्यान पूर्णतः बंद रहेंगे और सभी सामाजिक, राजनितिक, मनोरंजन, खेल-कूद, शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक संस्थान इत्यादि में से किसी भी आयोजनों/कार्यक्रमों में उपस्थित व्यक्तियों द्वारा मास्क पहनना, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना अनिवार्य है। ऐसे में लोगों के लिए New Year के दिन होने वाले सभी प्रकार का Enjoyment बंद रहेगा।
New Year Lockdown in Bihar(2022 के शुरुआत से ही पूरे बिहार में लॉकडाउन)
जैसा कि हम सभी जानते हैं कि बिहार में कोरोना की तीसरी लहर की शुरुआत हो गयी है। राजधानी पटना की बात करें तो पिछले 24 घंटों में कुल 47 नए कोरोना मरीज मिले हैं। वैसे, मै आपको बता दू, लोगों को इतनी तेजी से बीमार करने वाला यह वायरस, कोरोना का ही तीसरा वेरिएंट है। जिसे Omicron नाम दिया गया है। यह अब तक का सबसे तेजी से फैलने वाला कोरोना वेरिएंट है। सरकार द्वारा लिए गए इस तरह के फैसले से वायरस के फैलने का खतरा बहुत कम हो जायेगा। इस प्रकार, 2022 के शुरुआत से ही पूरे बिहार में लॉकडाउन हो जाना लोगों के मन में एक निराशा का भाव उत्पन्न कर रहा है।
फ्रेंड्स, बिहार में New Year Lockdown का प्रभाव शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों पर पड़ेगा। क्योंकि, हम तो जानते हैं कि अभी शादी का सीजन है। क्योंकि, हमारे हिंदी पंचांग के अनुसार फाल्गुन, चैत्र, वैशाख एवं आषाढ़ का महीना, अंग्रेजी कैलेंडर में जनवरी से मई तक का महीना होता है और इस महीने में ही लग्न होता है। साथ ही, हम जानते हैं कि हिन्दू रीती-रिवाज के अनुसार शादी-विवाह का कार्यक्रम लग्न में ही होता है। इसलिए, शादी-विवाह से जुड़े रोजगार प्रभावित होंगे ही। इस प्रकार, चाहे शहर हो या ग्रामीण इलाका दोनों जगह इस लॉकडाउन के प्रभाव देखने को मिलेगा।
क्या बिहार के आलावा भी दूसरे राज्यों में हो सकता है लॉकडाउन
फ्रेंड्स, यदि आप सभी यदि Regular Way में न्यूज़ देख रहे हैं, तब तो आपको पता ही होगा कि महाराष्ट्र में कितने अधिक मात्रा में कोरोना केसेस बढ़ रहे हैं। अभी के जाता अपडेट के अनुसार, 5,368 नये कोरोना केसेस सामने आ चुके हैं। ऐसे में, हम देख पा रहे हैं कि बिहार की तुलना में महाराष्ट्र में काफी अधिक केसेस हैं। इसी प्रकार, UP में कोरोना केसेस की संख्या में इजाफा हुआ है। पिछले 24 घंटों में 193 नये केसेस सामने आये हैं। इस आधार पर हम यह अनुमान लगा सकते हैं कि बिहार के आलावा भी दूसरे राज्य भी लॉकडाउन का फैसला ले सकते हैं।
पूरे भारत में कब होगा सम्पूर्ण लॉकडाउन
फ्रेंड्स, जिस प्रकार Omicron अपना पैर पसार रहा है, ऐसा अनुमान लगाया जाता है कि फिर से सम्पूर्ण भारत में लॉकडाउन होंगे। लेकिन, आखिर पूरे भारत में कब होगा सम्पूर्ण लॉकडाउन। कोरोना के नए वेरिएंट Omicron का तेजी से फैलना बहुत ख़राब संकेत दे रहे हैं। अभी के ताजा अपडेट के अनुसार दिल्ली में ओमिक्रोन के नए आँकड़े के मुताबिक 1313 नये Corona Cases सामने आ चुके हैं, ऐसे में कोरोना पर शख्त प्रतिबन्ध लगाना आवश्यक हो गया है। इसलिए, सरकार लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कोरोना नियमों पर शख्त प्रतिबंध लागू किया है। इस प्रकार, यदि अन्य State में कोरोना Cases आने लगे तो हो सकता है अगले महीनें के अंत तक सरकार पूरे भारत में भी लॉकडाउन लगा सकती है।